एसडीओ ने विकास योजनाओं की जानकारी ली

Updated:
विज्ञापन
एसडीओ ने विकास योजनाओं की जानकारी ली

एसडीओ सन्नी राज बुधवार को प्रखंड कार्यालय गिद्धौर पहुंच कर उपस्थिति पंजी समेत अन्य पंजियों का अवलोकन किया

विज्ञापन

गिद्धौर. एसडीओ सन्नी राज बुधवार को प्रखंड कार्यालय गिद्धौर पहुंच कर उपस्थिति पंजी समेत अन्य पंजियों का अवलोकन किया. साथ ही प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं की जानकारी ली. इसके बाद सभागार में बीपीआरओ के साथ चल रहे नजरी नक्शा की जायजा लिया. इस दौरान एसडीओ ने बूथ से संबंधित जानकारी दी गयी. मौके पर बीडीओ राहुल देव, डीपीआरओ दिगम्बर पांडेय, पंचायत सचिव प्रियंका प्रिया, उज्ज्वल सिंह, लखन यादव समेत अन्य मौजूद थे. तिरंगा देश के प्रति जिम्मेदारियों को दिलाता हैं याद : बिरजू कान्हाचट्टी. युवा आदर्श फाउंडेशन के द्वारा बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी शामिल हुए. तिरंगा यात्रा कान्हाचट्टी, रामनगर, हाई स्कूल, गांधी मैदान होते हुए शायल बगीचा पहुंची. जहां सभा हुई. इस दौरान कई देशभक्ति नारे लगाये गये. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि तिरंगा देश की शान है. तिरंगा हमारे देश की स्वतंत्रता व संप्रभुता की प्रतीक है. तीन रंग केसरिया, सफेद व हरा हमें देश के प्रति जिम्मेदारियों को याद दिलाता है. तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को इसके महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है. मौके पर प्रमुख इंदु कुमारी, फाउंडेशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह के अलावा विनय सिन्हा, नवल सिन्हा, प्रकाश राम, सतीश कुमार सिन्हा, कमांडो रजक समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व आम लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola