मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में मू्ति प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्रचंडी महायज्ञ प्रारंभ

Updated:
विज्ञापन
मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में मू्ति प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्रचंडी महायज्ञ प्रारंभ

गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा

विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह बाजोबार स्थित मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री अष्टभुजी दुर्गा माता, शिव, हनुमंत, विश्वकर्मा प्राण-प्रतिष्ठा सह रूद्रचंडी महायज्ञ प्रारंभ हुआ. गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा में 1601 श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा मोरशेरवा पहाड़ी से शुरू होकर नावाडीह, बाजोबार, बोगासड़म, डमोल होती हुई बुध नदी स्थित घघरा दाह पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा. यहां से पुन: जयकारा लगाते हुए मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश में जल भरा गया. कलश यात्रा में अन्य लोगों के अलावा जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी, एसडीओ सन्नी राज, झामुमो नेता मनोज चंद्रा शामिल हुए. यज्ञ समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर व पूर्व मुखिया मेघन दांगी ने बताया कि यज्ञ के दौरान रात्रि में प्रवचन का कार्यक्रम होगा. मौके पर प्रमुख मनीषा कुमारी, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, बीडीओ, सीओ उदल राम, मुखिया कंचन देवी, समाजसेवी उदय वर्मा, रामचंद्र दांगी, तारकेश्वर राणा, महावीर प्रसाद, नरेश प्रसाद, विनोद दांगी, विश्वजीत दांगी, कृष्णा दांगी, भुवनेश्वर महतो, सुरेश दांगी, छठ्ठु ठाकुर, आदित्य राणा, किरण देवी, मनोज राणा, कुसुम देवी, दिनेश्वर राम, सांसद पुत्र नितेश कुमार, सुधांशु नाथ शर्मा के अलावा काफी संख्या में लोग शामिल थे. मंदिर परिसर में मनोरंजन के लिए झूला, ब्रेक डांस समेत कई दुकान लगायी गयी हैं. पूरा क्षेत्र भक्तिगीत व वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola