कमात में आठ से रुद्र महायज्ञ शुरू

कमात में आठ से रुद्र महायज्ञ शुरू
चतरा. सदर प्रखंड के कमात गांव में शुक्रवार से सात दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ शुरू होगा. इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. शुक्रवार सुबह कलश यात्रा के साथ महायज्ञ प्रारंभ होगा, जो 14 मई को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ संपन्न होगा. यज्ञशाला को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. महायज्ञ समिति के उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी सूर्यकांत कमल ने बताया कि स्थानीय पुजारी दुलार पांडेय व काशी से आये आचार्यों के सानिध्य में शिवलिंग एवं शिव परिवार की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. महायज्ञ को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह, सचिव पारसनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह लगे हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










