ePaper

कीचड़ में तब्दील हुई सड़क, आवागमन में परेशानी

Updated at : 19 Sep 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
कीचड़ में तब्दील हुई सड़क, आवागमन में परेशानी

सदर प्रखंड के बरैनी गांव की में सड़क की स्थिति जर्जर है.

विज्ञापन

चतरा. सदर प्रखंड के बरैनी गांव की में सड़क की स्थिति जर्जर है. सड़क पर अनगिनत गड्ढे उभर आने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बारिश में सड़क पूरी तरह से कीचड़मय हो गयी है. बरैनी गांव जिला मुख्यालय से आठ किमी की दूरी पर स्थित है. यह सड़क कुंदा प्रखंड को भी जोड़ती है. सबसे अधिक दिक्कत छात्रों को हो रही है. गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय आने-जाने के कारण छात्रों का ड्रेस गंदा हो जाता है. कई बार फिसल कर गिरने की नौबत आ जाती है. सड़क पर आये दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं. पैदल चलनेवाले लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है. ग्रामीण विनोद साव ने कहा कि सड़क की मरम्मत वर्ष 2020 में की गयी थी, जो धीर-धीरे जर्जर होते चला गया. वर्तमान में सड़क चलने लायक है. ग्रामीण जितेंद्र यादव, जितेंद्र साव, शंकर ठाकुर, इसराइल मियां, मिथिलेश गुप्ता, कमलेश कुमार ने कहा कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार सांसद, विधायक व जिला प्रशासन से मांग की गयी, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इससे लोगों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने उपायुक्त कीर्तिश्री जी से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola