रिश्तेदारों पर लगाया पुत्री की हत्या का आरोप
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 05 Mar 2026 8:50 PM
मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की
: थाना में दिया आवेदन, कार्रवाई की मांग चतरा. हंटरगंज थाना क्षेत्र के डाहा गांव के अरुण सिंह ने थाना में आवेदन दिया है, जिसमें पुत्री निशु कुमारी (19) की हत्या करने का आरोप रिश्तेदारों पर लगाया है. उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की. थाना में दिये आवेदन में बताया है कि मेरी पुत्री को सोनबरसा गांव निवासी मंजू देवी (पति स्व महेश सिंह), जो रिश्ते जेठ सास लगी है ने चार साल की उम्र में उसे गोद लिया था. सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था. दो साल पूर्व साढू महेश सिंह की मौत होने के बाद मंजू देवी व उनकी दो बहु प्रीति देवी, काजल देवी, बेटा रंजय सिंह द्वारा पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा. मारपीट व गाली गलौज की सूचना पाकर अपने पुत्र अभिषेक के साथ सोनबरसा गांव गया. उस वक्त पुत्री ने घटना की पूरी जानकारी दी. लेकिन रंजय सिंह व उसकी पत्नी प्रीति देवी ने आगे से ऐसा नहीं करने की बात कही. इसके बाद भी प्रताड़ित करते रहे. तीन मार्च की शाम छह बजे रंजय सिंह का भाई सुलेख सिंह ने फोन पर बेटी को मारने की धमकी दी. आनन-फानन में गांव पहुंचा, तो देखा कि पुत्री रंजय सिंह के घर के आंगन में मृत पड़ी है. उन्होंने पुत्री की हत्या का आरोप रंजय सिंह, प्रीति देवी, काजल देवी पर लगाया है. तीनों ने ही पुत्री की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए इसे आत्महत्या का रूप दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










