निबंधन कार्यालय में तीन माह से नहीं हो रही है रजिस्ट्री
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 07 Nov 2025 8:13 PM
जिला निबंधन कार्यालय में तीन माह से निबंधन कार्य बाधित है.
चतरा. जिला निबंधन कार्यालय में तीन माह से निबंधन कार्य बाधित है. पंजी-टू में प्लॉट अपलोड नहीं होने के कारण अवर निबंधन पदाधिकारी की ओर से रजिस्ट्री का काम नहीं किया जा रहा है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. वहीं राजस्व का भी नुकसान हो रहा है. झारखंड दस्तावेज नवीस संघ के सचिव नंदकिशोर सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देश के बाद सभी अहर्ता पूरा होने के बावजूद सब रजिस्टार की ओर से निबंधन कार्य नहीं किया जा रहा है. जमीन निबंधन के साथ-साथ शादी, बीमारी जैसी समस्या से लोगों को परेशानी हो रही है. जमीन का निबंध नहीं होने से लोगों की जमीन नहीं बिक रही है. वह अपना समुचित इलाज समेत अन्य कार्य नहीं कर पा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










