चतरा में रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ अभियान
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 06 Nov 2025 8:22 PM
डीटीओ कार्यालय की ओर से ‘रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ’ अभियान का शुभारंभ किया गया.
चतरा. सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण व आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए डीटीओ कार्यालय की ओर से ‘रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ’ अभियान का शुभारंभ किया गया. अभियान तीन से सात नवंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा है. अभियान के तहत डीटीओ माहेश्वरी प्रसाद यादव, मोटरयान निरीक्षक व परिवहन विभाग की टीम द्वारा बस, ऑटो, मैजिक, टेम्पो समेत अन्य सवारी व निजी वाहनों में प्रतिबंधित रफ्तार व सुरक्षित ड्राइविंग संबंधी संदेशों से युक्त स्टिकर व बैनर लगाये गये. साथ ही माइक के माध्यम से आमजनों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी लगातार की जा रही है.अभियान के दौरान चालक को हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने, ओवरलोडिंग से बचने, नाबालिग चालक पर पूर्ण प्रतिबंध व शराब पीकर वाहन नहीं चलाने जैसे विषयों पर विस्तार से जागरूक किया जा रहा है. डीटीओ ने कहा कि सड़क पर लापरवाही किसी की भी जान ले सकती है. वाहन चालक सावधानी बरतें, गति सीमा का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का सदैव सम्मान करें। जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है. आगे कहा कि अभियान के दौरान जहां लोगों को जागरूक किया जा रहा है. वहीं नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है. हमारा उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकना एवं सुरक्षित यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित करना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










