प्रतापपुर मुखिया पति का निधन, शोक
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

सुदामा राम सरकारी सेवा में चालक की नौकरी कर चुके थे
विज्ञापन
प्रतापपुर. प्रतापपुर पंचायत की मुखिया बसंती देवी के पति सुदामा राम (79) का निधन रविवार को हो गया. सुदामा राम सरकारी सेवा में चालक की नौकरी कर चुके थे. कई वर्षों तक चतरा उपायुक्त के वाहन चालक थे. 35 वर्ष चालक रहने के बाद वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हुए थे. उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गयी. मुखिया पुत्र रवींद्र कुमार राबो ने बताया कि पिता कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे. रांची से इलाज चल रहा था. रविवार की रात चतरा स्थित आवास में निधन हो गया. रात में ही शव पैतृक आवास लाया गया. सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










