प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 14 जून को
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 11 Jun 2026 7:56 PM
मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा
चतरा. प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 14 जून को विकास भवन स्थित डीएमएफटी हॉल में आयोजित किया जायेगा, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. समारोह में जैक 10वीं व 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक व सीबीएसई से 10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त रवि आनंद, एसपी अनिमेष नैथानी, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी समेत अन्य उपस्थित रहेंगे. समारोह से संबंधित अधिक जानकारी व नाम रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 7277101403, 7903747907, 9431168144, 9470562200 पर संपर्क कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










