उग्रवादी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 06 Nov 2025 8:24 PM

विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को चतरा जिले के लावालौंग गांव में एक उग्रवादी के घर इश्तेहार चिपकाया.

विज्ञापन

बालूमाथ. स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को चतरा जिले के लावालौंग गांव में एक उग्रवादी के घर इश्तेहार चिपकाया. बालूमाथ थाना के एएसआइ गौतम कुमार ने बताया कि नरेश गंझू उर्फ रविकांत जी बालूमाथ थाना कांड संख्या 168/19 का प्राथमिक अभियुक्त है. वह पिछले कई वर्ष से फरार चल रहा है. न्यायालय के आदेश पर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत जी के लावालौंग स्थित घर के बाहर इश्तेहार चिपकाया गया है. पुलिस ने बताया कि चिपकाये गये इश्तेहार के बावजूद अगर आरोपी ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं किया तो न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola