स्कूल के रास्ते पर कचरे का अंबार, विद्यार्थी परेशान
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 08 Nov 2025 8:11 PM
प्रखंड मुख्यालय के प्लस टू हाई स्कूल जानेवाले कसमार स्थित रास्ते पर कचरे का अंबार है.
प्रतापपुर. प्रखंड मुख्यालय के प्लस टू हाई स्कूल जानेवाले कसमार स्थित रास्ते पर कचरे का अंबार है. इससे विद्यालय आने-जानेवाले छात्र-छात्राओं व शिक्षको को परेशानी होती है. कचरा के पास से गुजरते वक्त लोगों को नाक पर रूमाल रख कर गुजरना पड़ता है. बताया जाता है कि मना करने के बाद भी कुछ लोग कचरा फेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं. इससे विद्यालय जाने में काफी परेशानी होती है. बच्चों का ड्रेस और जूते भी गंदे हो जाते हैं. वहीं संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज रजक व थाना प्रभारी आलोक कुमार रंजन ने कचरे स्थल का निरीक्षण किया. हालांकि कचरा को एक तरफ कराया गया है. प्रधानाध्यापक ने बताया लोग मना करने के बाद भी नहीं मानते हैं. थाना प्रभारी ने बताया की सार्वजनिक जगहों पर कूडा-कचरा फैलना गलत है. पर्यावरण को दूषित करनेवाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










