फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 01 Dec 2025 8:10 PM

विज्ञापन

सीएलए एक्ट के फरार अभियुक्त अमन कुमार भोगता के मनातू थाना क्षेत्र के छोटकी नागड़ गांव स्थित घर में इश्तेहार चिपकाया.

विज्ञापन

टंडवा. टंडवा पुलिस ने पलामू के मनातू पुलिस के सहयोग से सीएलए एक्ट के फरार अभियुक्त अमन कुमार भोगता के मनातू थाना क्षेत्र के छोटकी नागड़ गांव स्थित घर में इश्तेहार चिपकाया. इश्तेहार डुगडुगी बजाकर चिपकाया गया. घर के अलावा शहीद चौक टंडवा, मनातू बाजार समेत अन्य चौक-चौराहो पर भी इश्तेहार चिपकाया गया. वहीं न्यायालय या थाना में सरेंडर करने की चेतावनी दी गयी. थाना प्रभारी अनिल उरांव ने कहा कि अमन के विरुद्ध टंडवा थाना कांड संख्या 94/2018 के तहत सीएलए एक्ट का मामला दर्ज है. वह लंबे समय से फरार चल रहा है. एक माह के अंदर सरेंडर नहीं करने पर न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola