पंचायत प्रतिनिधियों ने किया विद्यालय का निरीक्षण
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 11 Nov 2025 8:11 PM
पंचायत प्रतिनिधियों ने मंगलवार को सुभाष चौक स्थित प्लस टू जनता उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया.
पत्थलगड्डा. पंचायत प्रतिनिधियों ने मंगलवार को सुभाष चौक स्थित प्लस टू जनता उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, सिंघानी मुखिया राधिका देवी व पंसस मीना देवी ने छात्र-छात्राओं से कई जानकारियां ली. साथ ही मध्याह्र भोजन की जांच की. सभी ने शिक्षको को विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाये रखने के निर्देश दिये. मौके पर भाजपा नेता दिनेश्वर भुइयां, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव समेत अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










