48 किसानों के बीच धान बीज का हुआ वितरण

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
48 किसानों के बीच धान बीज का हुआ वितरण

बौधाडीह गांव में रविवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत 48 किसानों के बीच खरीफ बीज का वितरण किया गया.

विज्ञापन

कुंदा. बौधाडीह गांव में रविवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत 48 किसानों के बीच खरीफ बीज का वितरण किया गया. यह वितरण कमला देवी ने किया. किसानों के बीच डेढ़ क्विंटल उन्नत धान बीज का वितरण किया गया. प्रमुख ने कहा कि कृषि विभाग की ओर से इस बार समय पर धान बीज का वितरण किया जा रहा है. इस दौरान प्रमुख ने किसानों को नशा की खेती नहीं करने व इससे होनेवाले नुकसान के प्रति जागरूक किया. उन्होंने किसानों को विभिन्न फसलों की खेती करने की बात कही. मौके पर बीटीएम कुमार इंद्रजीत, एटीएम जयंत कुमार के अलावा प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती, महेश गंझु, उमेश ठाकुर, दिलीप यादव समेत कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola