खेत में पानी होने से धान की फसल बर्बादी के कगार पर
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 04 Nov 2025 8:38 PM
प्रखंड में लगातार हुई बारिश ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है.
हंटरगंज. प्रखंड में लगातार हुई बारिश ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है. खेत में पानी जमा होने से धान की फसल नष्ट हो रही है. इससे उनकी चिंता बढ़ गयी है. कोबना पंचायत किसान बहुल क्षेत्र है. यहां के किसान का खेतीबारी ही जीविकोपार्जन का साधन है. किसानों को धान की अच्छी फसल होने की उम्मीद थी, लेकिन मोंथा चक्रवात के कारण उम्मीदों पर पानी फिर गया. कोबना समेत कोबनी, बाकी, बहेरी, डाहा गांव में कई एकड़ में लगी धान के साथ-साथ सब्जी की खेती भी बर्बाद हो गयी. किसान संजय महतो ने कहा कि बारिश में धान पूरी तरह बर्बाद हो गया है. गोवर्धन महतो ने कहा कि दो एकड़ खेत में लगी धान पूरी तरह नष्ट हो गया. किसान श्याम महतो, विदेश्वर महतो समेत अन्य ने सरकार व जिला प्रशासन से क्षति का आकलन कर अविलंब मुआवजा भुगतान की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










