ePaper

प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

Updated at : 09 Sep 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत उन्नति सूचकांक के तहत मंगलवार को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत उन्नति सूचकांक के तहत मंगलवार को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ.कार्यशाला में मुखिया, पंचायत सचिव, प्रज्ञा केंद्र संचालक, स्वयंसेवक को प्रशिक्षण दिया गया. कार्यशाला में प्रमुख अनिता यादव मुख्य रूप से मौजूद थे. प्रशिक्षक लोकेश कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पंचायतों के समग्र विकास का प्रदर्शन व प्रगति बताया है. पंचायत में बेहतर विकास का कार्य 2022/23 के ऑनलाइन आंकड़ों के अनुसार द्वारी पंचायत प्रथम स्थान प्राप्त किया .जिससे लेकर मुखिया जगदीश यादव व पूर्व प्रभारी पंचायत सचिव उज्ज्वल कुमार सिंह को प्रशस्तिपत्र दे सम्मानित किया गया. कार्यशाला में मुखिया जगदीश यादव, बेबी देवी, सुमीरा कुमारी,पंचायत सचिव प्रियंका प्रिया, दिगम्बर पांडेय, स्वयंसेवक उपेंद्र राम, मुनेश्वर दांगी, विकास कुमार विक्की, सदाप अलाम समेत अन्य मौजूद थे.

आश्वासन समिति के सदस्यों ने पत्थलगड्डा का दौरा किया

पत्थलगड्डा. झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति के सदस्यों ने देर शाम को प्रखंड का दौरा किया. समिति के अध्यक्ष निरसा विधायक अरूप चटर्जी की अध्यक्षता में सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय के स्व उमाकांत पाठक खेल मैदान पहुंचे. इस दौरान समिति के सदस्य रामगढ़ विधायक ममता देवी, विधायक कुमार उज्जवल , डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिंहा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार समेत अन्य शामिल थे. मौके पर समिति के अध्यक्ष विधायक ने कहा कि विधायक ने विधानसभा में पत्थलगड्डा में खेल मैदान स्टेडियम बनाने का मामला उठाया था. यह मामला लंबित है. जानकारी मिलने के बाद समिति ने पत्थलगड्डा का दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया. यहां की समस्या से अवगत हुए. डीडीडी व अपर समाहर्ता को जमीन का एनओसी व अन्य गतिरोध को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने से यहां का काम रूका हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola