ट्रैक्टर के धक्के से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Nov 2024 8:28 PM
प्रतापपुर-हंटरगंज मुख्य पथ रामपुर गणेशी होटल के समीप बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया
प्रतापपुर. प्रतापपुर-हंटरगंज मुख्य पथ रामपुर गणेशी होटल के समीप बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में कारूडीह गांव निवासी 32 वर्षीय दिनेश यादव (पिता इंदर यादव) की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं उसी गांव का पप्पू यादव (पिता राजेश यादव) गंभीर रूप से घायल हो गया. सामुदायिक स्वास्थ्य में प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर, ग्रामीणों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी को लेकर थाना में जम कर हंगामा किया. थाना में तोड़-फोड़ कर टेबल-कुर्सी में आग लगा दी. परिजनों ने बताया कि दिनेश यादव व पप्पू यादव बाइक पर सवार होकर अपनी बहन से मिलने कोल्हान गये थे. शाम में वे अपने घर कारूडीह लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर ही दिनेश यादव की मौत हो गयी है. मृतक की पत्नी के अलावे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










