चोरी की दो बाइक के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Published by : VIKASH NATH Updated At : 10 Sep 2025 7:43 PM
हंटरगंज पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है
चतरा. हंटरगंज पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर लक्ष्मण कुमार (पिता अंबिका साव) प्रतापपुर थाना क्षेत्र के टंडवा गांव का रहने वाला है. उसके पास से चोरी की दो बाइक के अलावा एक बाइक की डिक्की व एक मोबाइल बरामद किया गया. यह जानकारी एसडीपीओ संदीप सुमन ने बुधवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर करमा-पांडेयपुर में वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया. इस दौरान बाइक (बीआर 02 एटी 1641) चालक पुलिस को देख घुमा कर भागने का प्रयास किया, इस दौरान दौड़ा कर पकड़ा गया. बाइक की कागजात मांगने पर चोरी की बाइक होने की बात कही. उसकी निशानदेही पर एक अन्य बाइक व हंटरगंज थाना कांड संख्या 149/25 के तहत चोरी गयी बाइक की डिक्की बरामद की गयी. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है. वह पूर्व में भी जेल जा चुका है. छापामारी टीम में हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक रूपेश कुमार, एएसआई शिवशंकर गोप व कई जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










