50 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 03 Nov 2025 7:00 PM
गजवा चेकपोस्ट से 50 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर विगन यादव (पिता छठू यादव) को गिरफ्तार किया है.
प्रतापपुर. पुलिस ने छापामारी अभियान चलाते हुए गजवा चेकपोस्ट से 50 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर विगन यादव (पिता छठू यादव) को गिरफ्तार किया है. वहीं एक बाइक (बीआर-02एएन-0895) जब्त की है. आरोपी बिहार के कोठी थाना क्षेत्र के इशागंज बीकोपुर गांव का रहनेवाला है. थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान बाइक पर प्लास्टिक के दो बोरे में बांधकर बिहार की ओर शराब ले जाया जा रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा. अभियान में मजिस्ट्रेट श्रवण कुमार, एएसआइ जयकुमार सिंह, मांझी राम मुर्मू समेत जिला बल के जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










