चतरा में नदी में नहाने गये वृद्ध पानी के तेज बहाव में बहे, खोजबीन जारी

Updated at : 22 Sep 2023 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
चतरा में नदी में नहाने गये वृद्ध पानी के तेज बहाव में बहे, खोजबीन जारी

सूचना पाकर बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, मुखिया अशोक भुईयां घटनास्थल पहुंचे. नदी व चेकडैम के पानी में उनकी खोजबीन की

विज्ञापन

मयूरहंड: प्रखंड के नावाडीह मखरौल गांव निवासी वृद्ध शंभु चंद्रवंशी (60) गुरुवार को करकरा नदी के तेज धार में बह गये. समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था. उनकी खोजबीन जारी थी. बताया गया कि प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी वे नदी में बने चेकडैम में नहाने गये थे. नदी में पानी के तेज बहाव में वे बह गये.

उनको बहता देख, लोगों ने उन्हें अपने स्तर से बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए, फिर इसकी सूचना परिजन, प्रशासन व पुलिस को दी. सूचना पाकर बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, मुखिया अशोक भुईयां घटनास्थल पहुंचे. नदी व चेकडैम के पानी में उनकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. नदी के तट पर वृद्ध का कपड़ा व चप्पल पड़ा हुआ था. इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola