एनटीपीसी एक्सक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया ने निकाला कैंडल मार्च

एनटीपीसी एक्सक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया ने निकाला कैंडल मार्च
टंडवा. एनटीपीसी अधिकारी कुमार गौरव की हत्या के खिलाफ में नार्थ कर्णपुरा प्लांट में कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च का नेतृत्व एनटीपीसी फेडरेशन ऑफ इंडिया व इससे जुड़े 46 अन्य संगठन कर रहे थे. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में एनटीपीसी कर्मी व उनके परिजनों ने कैंडल मार्च में भाग लिया. अधिकारियों ने कहा कि एनटीपीसी पिछले पांच दशक से देश ही नही विदेश में भी विद्युत क्षेत्र में अपनी महत्ती भूमिका निभा रही है. एनटीपीसी अधिकारी कुमार गौरव की हत्या से कर्मियों में भय का माहौल व्याप्त है. परिजन व बच्चे ड्यूटी जाने से मना कर रहे हैं. घटना के तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से अधिकारियों का प्रशासन व सरकार से विश्वास उठ रहा है. घटना से अधिकारी व व्यवसायी भयभीत महसूस कर रहे है. जिसका प्रतिकूल असर राज्य के विकास पर पड़ेगा. अधिकारियों ने सरकार व प्रशासन से घटना की सीबीआई जांच, कुमार गौरव को शहीद का दर्जा देने, सरकार भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित, मृतक की पत्नी के योग्यता के हिसाब से स्थायी नौकरी, परिजन को दस करोड़ का सहायता देने की मांग की.
हाइवा एसोसिएशन ने 12 से हड़ताल की दी चेतावनी
टंडवा. विस्थापित हाइवा एसोसिएशन ने पूर्व भाड़ा भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल करने की चेतावनी दी है. वाहन मालिक के अध्यक्ष मुकेश कुमार, सचिव सरोज नायक व कोषाध्यक्ष निर्मल महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कहा कि पूर्व में तय भाड़ा भुगतान को लेकर फ्लाईं एश ढुलाई में लगे ट्रांस्पोटरो को सूचित किया गया था, इसके बावजूद किसी ने इसपर संज्ञान नही लिया. एसडीओ कार्यालय द्वारा भी ट्रांस्पोटरों को पत्र प्रेषित किया गया. ट्रांसपोर्टर दिन-प्रतिदिन भाड़ा घटाते चले जा रहे है. कहा कि 11 मार्च तक निर्धारित भाड़ा व कटौती भाड़ा का भुगतान नही किया जाता हैं तो 12 मार्च से फ्लाईं एश ढुलाई बंद कर देंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




