एनएसयूआइ ने चलाया लोकतंत्र बचाओ अभियान

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 09 Nov 2025 8:16 PM

विज्ञापन

एनएसयूआइ ने आरएनएम कॉलेज परिसर में शनिवार को वोट चोर हटाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाया.

विज्ञापन

हंटरगंज. एनएसयूआइ ने आरएनएम कॉलेज परिसर में शनिवार को वोट चोर हटाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाया. इस दौरान छात्रों को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक अधिकारों व राजनीतिक पारदर्शिता के प्रति जागरूक किया गया. अभियान एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष हर्षित चित्रांश के निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष दीपांकर सिंह के नेतृत्व में चलाया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार जनता का वोट है. यदि वोट की खरीद-फरोख्त, दुरुपयोग या चोरी होती है, तो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है. कहा कि अभियान जिले के अन्य कॉलेजों में भी चलाया जायेगा. मौके पर गुलशन सिंह, लव सिंह, अनुराग पाठक, छोटू कुमार, रितिक सिंह, दुर्गेश कुमार, सुमित सिंह, अर्पित कुमार, चंदन कुमार, मनीष कुमार समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola