नौसिखिये चला रहे हैं ट्रैक्टर, हो सकता है हादसा
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 06 Nov 2025 8:29 PM
नौसिखिये ट्रैक्टर चालकों से आये दिन सड़क दुर्घटनाओं का खतरा रहा है.
मयूरहंड. नौसिखिये ट्रैक्टर चालकों से आये दिन सड़क दुर्घटनाओं का खतरा रहा है. बालू लदे ट्रैक्टरों को वाहन मालिक नये लड़कों से चलवा रहे हैं, जिसे ड्राइविंग का कोई अनुभव तक नहीं है. ऐसे में राह चलते ग्रामीण भयभीत रहते हैं. ग्रामीणों के अनुसार कई बार ट्रैक्टर चालक खतरनाक अंदाज में ट्रैक्टर चलाते हैं, जिससे उनकी जान की बन आती है. इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों के अनुसार परिवहन विभाग की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. मालूम हो कि कई बार ट्रैक्टर और दूसरे वाहनों की टक्कर में जानमाल की भी नुकसान हो चुका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










