पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के लिए हुआ नामांकन

Updated:
विज्ञापन
पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के लिए हुआ नामांकन

पैक्स कार्यालय में बुधवार को पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया गया.

विज्ञापन

मयूरहंड. पैक्स कार्यालय में बुधवार को पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया गया. निर्वाचन पदाधिकारी नीरज कुमार सिन्हा, अनुपालिक निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार व प्रशासक लाल सुरेश नाथ सहदेव के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए आठ व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 13 लोगों ने नामांकन किया. अध्यक्ष पद के लिए रामभरोस यादव, रणधीर कुमार सिंह, शशि प्रमोद लाल, हरि ठाकुर, जगरनाथ कुमार साव, नितेश सिन्हा व अलखदेव सिंह का नाम शामिल हैं. वहीं सदस्य पद के लिये संतोष कुमार सिन्हा, रामेश्वर साव, बुधन साव, दयानंद प्रसाद सिंह, सुरेश यादव, मुखदेव साव, भुनेश्वर साव, जगलाल साव, बिनोद साव, बिल्टू महतो, आदित्य सिंह, रूबी देवी, तेतरी देवी का नाम शामिल है. निधन पर शोक जताया टंडवा. प्रखंड के कुमडांग कला निवासी युगल ठाकुर का आकस्मिक निधन हो गया. वे आम्रपाली में रैयतों के हित मे कई आंदोलन किया था. पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे. उन्हें बीपी व मधुमेह की बीमारी थी. दो दिनों से रिम्स में उनका इलाज चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गयी. उनके निधन पर पूरे प्रखंड में शोक का माहौल है. शोक व्यक्त करने वालों में प्रेम विकास, गणेश प्रसाद, अजय नारायण देव, संदीप सिंह, डब्लू वर्मा, उमेश यादव, संजीव दास, युगल यादव, पिंटू वर्मा समेत अन्य शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola