पुलिया तक नहीं बना पहुंच पथ, आवागमन में परेशानी

Published by : DINBANDHU THAKUR Updated At : 30 May 2025 5:27 PM

विज्ञापन

दो व चार पहिया वाहन लाने व ले जाने में दिक्कत हो रही है.

विज्ञापन

मयूरहंड. करमा पंचायत के डुमरियाटांड़ गांव में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के समीप पुलिया बन कर तैयार है, लेकिन पुल तक पहुंचने के लिए पहुंच पथ नहीं बनाया गया है. जिसके कारण आवागमन में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों को दूसरे रास्ते से आवागमन करना पड़ता है. उक्त रास्ता दूर पड़ता है. ढाई माह से आवागमन बाधित है. ग्रामीण राजेश कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि पैदल आना-जाना कर लेते हैं, लेकिन दो व चार पहिया वाहन लाने व ले जाने में दिक्कत हो रही है. पहुंच पथ बनता, तो सहूलियत होती. संवेदक प्रयाग रविदास ने कहा कि ढाई लाख रुपये की लागत से पुल बन कर तैयार है. आधा-अधूरा भुगतान हुआ है. पूरी राशि नही मिली है, राशि मिलने के बाद पहुंच पथ को बना दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola