नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

टंडवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है

विज्ञापन

टंडवा. थाना क्षेत्र के सिदपा हेसातु गांव में दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता सोनाली (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार, सोनाली की शादी 21 अप्रैल 2026 को सिदपा गांव निवासी सुदामा राणा के साथ हुई थी. मृतका के पिता सिकंदर राणा निवासी उरवा गांव (चंदवारा थाना क्षेत्र) ने टंडवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन मे कहा है कि शादी के बाद से ही उनकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था. दहेज नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने सोनाली को जहर देकर मार डाला है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा. समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी. ———————————–

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola