ePaper

सिमरिया के कसारी में न्यू यूथ फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

Updated at : 08 Sep 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
सिमरिया के कसारी में न्यू यूथ फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

प्रखंड के कसारी पंचायत स्थित नीलांबर पीतांबर स्टेडियम, चोरबोरा में सोमवार को न्यू यूथ फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिमरिया. प्रखंड के कसारी पंचायत स्थित नीलांबर पीतांबर स्टेडियम, चोरबोरा में सोमवार को न्यू यूथ फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. उदघाटन भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित कुमार साहू ने फीता काटकर किया. उदघाटन मैच लावालौंग के पोटम बनाम लमटा के अमनिया टीम के बीच खेला गया. इसमे पोटम ने अमनिया को 2-0 से हराया. मौके पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री ने कहा कि गांव स्तर पर इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है. मौके पर क्लब के अध्यक्ष बबलू कुमार गंझू, उपाध्यक्ष प्रकाश भोगता, कोषाध्यक्ष विनोद भोक्ता, राजेश भोगता, सचिव संजय भोगता, रामावतार भोगता, भरत कुमार, उपसचिव सुनील भोगता, विष्णु भोगता समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola