.सड़क-नाली का काम हुआ, पर पेयजल संकट बरकरार

Updated:
विज्ञापन

वार्ड 20 में चुनावी सरगर्मी तेज, पानी बना सबसे बड़ा मुद्दा

विज्ञापन

वार्ड 20 में चुनावी सरगर्मी तेज, पानी बना सबसे बड़ा मुद्दा प्रतिनिधि, चतरा नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में सरगर्मी तेज हो गयी है. चौक-चौराहों से लेकर मोहल्लों तक हर जगह चुनावी चर्चा जोरों पर है. प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसी कड़ी में प्रभात खबर की टीम ने वार्ड संख्या 20 पहुंचकर जमीनी हकीकत का जायजा लिया. वार्ड में पिछले वर्षों में कुछ विकास कार्य जरूर हुए हैं. कई जगहों पर सड़क व नाली का निर्माण कराया गया है. बावजूद इसके स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी भी कई बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं. आंकड़ों में वार्ड 20 की तस्वीर कुल मतदाता- 1788 पुरुष- 912 महिला- 876 थर्ड जेंडर- 0 कुल मतदान केंद्र- 02 कुल मुहल्लो की संख्या- 07 (लियाकत अली रोड, महुआ चौक, आजाद नगर, रहमतिया मस्जिद रोड, नउवा टोली, कुम्हार टोली, सोनार टोली) लोगों ने कहा मो फिरदौस ने कहा कि वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है. वार्ड पार्षद से कोई भी प्रमाण पत्र बनाने के लिए हस्ताक्षर लेने के लिए दौड़ना पड़ता है. जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं दिया गया है. साफ-सफाई नहीं होती है. मो नाहिद ने कहा कि वार्ड में कुछ काम हुआ है, लेकिन और काम करने की जरूरत है. नाली निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया गया है. कभी कभार साफ-सफाई होती है. स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है. शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है. मो अफरोज ने कहा कि वार्ड में नियमित साफ-सफाई नहीं होता है. कोई भी प्रमाण पत्र के लिए हस्ताक्षर कराने के लिए चक्कर लगाना पड़ता है. पानी की समस्या बरकरार है. गर्मी में सबसे अधिक परेशानी होती है. वार्ड में विकास की जरूरत है. मो मुमताज आलम ने कहा कि वार्ड पार्षद द्वारा किये गये विकास कार्यों से संतुष्ट हैं. रहमतिया मस्जिद के पास खराब सड़क की मरम्मति या निर्माण कराने की जरूरत है. जरूरतमंदों को पीएम आवास का लाभ मिला है. सप्लाई पानी की दिक्कत है. पूर्व वार्ड पार्षद का दावाीैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैै निवर्तमान वार्ड पार्षद इशरत खातून ने कहा कि वार्ड के सभी जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास, पेंशन का लाभ दिया गया है. कोई भी प्रमाण पत्र में साइन करने के लिए घर तक पहुंच जाते है. पानी व स्ट्रीट लािट की समस्या समाधान के लिए लगातार प्रयास किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola