संसाधनों की कमी नहीं रोक सकी वैज्ञानिक सोच, 10वीं के रोशन ने बनाया ऐसा मॉडल कि सांसद हुए प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

फोटो - सम्मानित करते सांसद | Prabhat Khabar Network

सांसद कालीचरण सिंह ने बाल वैज्ञानिक रोशन प्रसाद कुशवाहा को सम्मानित किया और उनकी उच्च शिक्षा व शोध में हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. सांसद कालीचरण सिंह ने शुक्रवार को पत्थलगड्डा चौक निवासी 10वीं कक्षा के छात्र बाल वैज्ञानिक रोशन प्रसाद कुशवाहा को सम्मानित किया. साथ ही उसकी वैज्ञानिक प्रतिभा की सराहना की. इस दौरान रोशन ने अपने द्वारा तैयार किए गए विभिन्न विज्ञान मॉडल व प्रोजेक्ट सांसद के समक्ष प्रस्तुत किया. उसकी वैज्ञानिक सोच व प्रतिभा से प्रभावित होकर सांसद ने आर्थिक मदद के साथ-साथ उसकी उच्च शिक्षा में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रोशन जैसे बाल वैज्ञानिक देश की पूंजी : सांसद

सांसद ने कहा कि रोशन जैसे बाल वैज्ञानिक देश व समाज की वास्तविक पूंजी हैं. ग्रामीण क्षेत्र की ऐसी प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन और मंच मिले तो वे देश का नाम रोशन कर सकते हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि रोशन की पढ़ाई और शोध में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी. बताया गया कि रोशन प्लस टू जनता उच्च विद्यालय पत्थलगड्डा में दसवीं कक्षा का छात्र है.

पिता का साया उठा, फिर भी नहीं छोड़ा हुनर का साथ

बचपन में ही उसके पिता दिनेश्वर महतो का निधन हो गया था. आर्थिक तंगी के बावजूद सीमित संसाधनों में उसने अपनी वैज्ञानिक सोच के बल पर ट्रक, ट्रैक्टर, कूलर समेत कई उपयोगी उपकरणों के मॉडल तैयार किए हैं.

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में हुआ चयन

इमर्जिंग टेक्नोलॉजी विषय पर मॉडल प्रस्तुत करने के बाद उसका चयन 53वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी-2026 के लिए हुआ है. रोशन आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहता है. सांसद से मिले प्रोत्साहन और सहयोग के आश्वासन से रोशन व उसकी मां सबिता देवी काफी खुश हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola