रसोइया संघ की हड़ताल से मध्याह्न भोजन प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

कहीं वैकल्पिक व्यवस्था, तो कहीं रसोइयों ने ही बनाया भोजन

विज्ञापन

कहीं वैकल्पिक व्यवस्था, तो कहीं रसोइयों ने ही बनाया भोजन

आपके शहर में

विज्ञापन

चतरा. रसोइया संघ की तीन दिवसीय हड़ताल के कारण प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित हो रही है. हालांकि कुछ विद्यालयों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत तथा कुछ स्थानों पर रसोइयों द्वारा स्वयं भोजन तैयार कर बच्चों को खिलाया गया. शुक्रवार को पत्थलगड्डा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मारंगा में संयोजिका द्वारा मध्याह्न भोजन तैयार कराया गया. वहीं सदर प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लातवेद में रसोइया ममता देवी भोजन बनाती हुई मिलीं. पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें हड़ताल की जानकारी नहीं है और वे प्रतिदिन की तरह विद्यालय पहुंचकर भोजन तैयार कर रही हैं. मध्य विद्यालय डहुरी में रसोइया बिलिया देवी ने भोजन बनाया. वहीं मध्य विद्यालय टीकर में तीनों रसोइयों ने मिलकर बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार किया. इस प्रकार विभिन्न विद्यालयों में किसी तरह व्यवस्था संभालते हुए बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. हालांकि हड़ताल लंबी खिंचने की स्थिति में व्यवस्था पर और असर पड़ने की आशंका जतायी जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola