नगर विकास के लिए विद्यासागर आर्य को जीतायें : शाहदेव

Updated:
विज्ञापन

नगर विकास के लिए विद्यासागर आर्य को जीतायें : शाहदेव

विज्ञापन

चतरा. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव ने शुक्रवार को उत्सव पैलेस में नगर परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार विद्यासागर आर्य के पक्ष में प्रेसवार्ता की. उन्होंने लोगो से पार्टी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. साथ ही कहा कि नगर के विकास के लिए विद्यासागर आर्य को अध्यक्ष बनायें. कहा कि आर्य ही नगर के सभी समस्या का समाधान करेंगे. आगे उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के छह साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी राज्य में कहीं विकास नजर नहीं आता है. राज्य में अपराधियों व माफियाओं का स्वर्णिम युग चल रहा है. सुपारी लेकर लोगो का हत्या किया जा रहा है. लेकिन इस पर झारखंड सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही है. नगर निकाय चुनाव तीन वर्षो से नहीं हुआ था. जिससे आम लोगो का समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. श्री आर्य को चुनाव जीतने के बाद बेहतर प्रशासन व विकास की किरण मिलेगी. अवैध ढंग से चल रहे बुचड़खानो को नकेल कसा जायेगा. मौके पर समर्थित प्रत्याशी विद्यासागर आर्य के अलावा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता, काली यादव समेत कई उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola