आपदा से बचाव को लेकर एनडीआरएफ का मॉक ड्रिल

Updated:
विज्ञापन
आपदा से बचाव को लेकर एनडीआरएफ का मॉक ड्रिल

आपदा के दौरान बचाव के उपाय व जरूरतमंदों की सहायता करने के तरीके बताये.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड कार्यालय सभागार में एनडीआरएफ टीम द्वारा आपदा से बचाव को लेकर शुक्रवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. आपदा के दौरान बचाव के उपाय व जरूरतमंदों की सहायता करने के तरीके बताये. एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर उदय सिंह के नेतृत्व में टीम ने आपदा के दौरान राहत व बचाव के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन कर जानकारी दी. मॉक ड्रिल में गांव, घर में तुरंत बेड कैसे बनायें, हाथ टूटने पर सुरक्षित हॉस्पिटल कैसे पहुंचायें, अचेत पड़ने पर मुंह में ऑक्सीजन देकर कैसे बचायें, घायलों को एंबुलेंस तक पहुंचाने जैसे कई का डेमो कर दिखाया. इसके अलावा भूकंप के समय सिर ढक कर सुरक्षित स्थान पर जाने समेत कई जानकारी दी. मौके पर बीडीओ राहुल देव, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा, बीपीओ रामकुमार सिंह, सहायक अभियंता मनोज कुमार, रोजगार सेवक सत्येंद्र वर्मा, निर्मल दांगी सेमत अन्य उपस्थित थे.

नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 24 से

चतरा. रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर ट्रस्ट व श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति रांची के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जायेगा. विद्यालय परिसर में 24 मई से 26 मई तक शिविर का आयोजन किया जायेगा. विद्यालय के सचिव गोविंद खंडेलवाल ने बताया कि शिविर में कटे हुए हाथ व पैर के स्थान पर कृत्रिम हाथ व पैर नि:शुल्क लगाया जायेगा. उन्होंने शिविर में आने वाले दिव्यांगों को आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र व विकलांगता प्रमाण पत्र साथ लाने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola