सरहुल पूजा में शामिल हुए विधायक जनार्दन पासवान

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 11 Jun 2026 8:04 PM

विज्ञापन

चौक पर व्यवसायियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं

विज्ञापन

कुंदा. विधायक जनार्दन पासवान गुरुवार को कुंदा पहुंचे, जहां उन्होंने कुंदा चौक पर व्यवसायियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इसके बाद चिलोई, बैलगड़ा, बनियाडीह, मदारपुर व खपिया समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया. बरियातू गांव में आयोजित प्रकृति पर्व सरहुल पूजा में शामिल होकर विधायक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि सरहुल पूजा आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. विधायक ने लोगों से हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में पौधरोपण करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने मांदर की थाप पर ग्रामीणों के साथ नृत्य भी किया. ग्रामीणों ने गांव में सड़क, बिजली और पानी की समस्या विधायक के समक्ष रखी, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समाधान का निर्देश दिया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार शौंडिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोगता, पंसस दिव्या भोगता, घनश्याम यादव, मनोज कुमार यादव, लवकुश गुप्ता, बिमलेश यादव, प्रमोद गुप्ता, अनिल यादव, पृथ्वी गंझू, रंजीत भोगता, विक्की कुमार, भीम महतो समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola