ePaper

कृष्ण जन्माष्टमी पर रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

Updated at : 14 Aug 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी पर रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चतरा. डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा, बलराम व गोपियों के रूप में भाग लेकर सभी का मन मोह लिया. छात्रों ने पारंपरिक परिधान में सजकर श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं को जीवंत कर दिया. किसी ने सिर पर मोर पंख सजाये, तो किसी ने बांसुरी के साथ नृत्य कर दर्शकों का दिल जीत लिया. प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. प्राचार्य एके चैबे ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एक धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि यह हमें धर्म, सत्य, कर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. मौके पर कई शिक्षक-शिक्षिका व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola