झारखंड : नौकरी नहीं मिलने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नौकरी नहीं मिलने से परेशान झारखंड के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका नाम रामाधार सिंह है. कई दिनों से परेशान चल रहा था.
नौकरी नहीं मिलने से परेशान झारखंड के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामला चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र का है. सदर थाना क्षेत्र के सीमा पंचायत के हफुआ गांव का युवक रामाधार कुमार सिंह (26) नौकरी नहीं मिलने से परेशान था.
पोस्टमार्टम के बाद चतरा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया शव
रामाधार कुमार सिंह के पिता का नाम यमुना सिंह है. घटना शुक्रवार (1 मार्च 2024) देर शाम की है. परिजनों ने उसके कमरे में फंदे से लटकता पाया, तो इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी. सूचना पाकर सदर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
नेवी में हुआ था चतरा के रामाधार कुमार सिंह का सेलेक्शन
गांव के लोगों ने कहा कि रामाधार कुमार सिंह नेवी में सेलेक्ट हो गया था. लेकिन, तभी अचानक अग्निपथ योजना आने के बाद उस नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया. इसके बाद रामाधार ने झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) की ओर से आयोजित कॉमन ग्रेजुएट लेवल परीक्षा दी. परीक्षा का पेपर लीक हो गया और इस परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया.
Read Also : चतरा में CRPF जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक के बाद से परेशान था रामाधार
इन दो घटनाओं से रामाधार की नौकरी की आस टूटने लगी. इसके बाद से वह लगातार परेशान रह रहा था. उसके साथ रहने वाले लोग बताते हैं कि ऐसा लगता है कि वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था और हताशा में उसने यह कदम उठाया होगा. रामाधार के पिता यमुना सिंह होमगार्ड के जवान हैं.
दोस्तों ने बताया- तेज-तर्रार विद्यार्थी था रामाधार कुमार सिंह
रामाधार के दोस्तों ने बताया कि वह तेज-तर्रार विद्यार्थी था. लेकिन, पिछले कुछ दिनों से लगातार तनाव में रहता था. उसके आत्महत्या करने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मालूम हो कि इन दिनों जिले में आत्महत्या की घटना बढ़ गई है. हर दूसरे या तीसरे दिन आत्महत्या की खबर सामने आ रही है.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




