चतरा में CRPF जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

जहां सीओ अनिल कुमार व पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार पाल की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किया गया. इसके बाद शव को सीआरपीएफ कैंप लाया गया

विज्ञापन

मो० तसलीम, चतरा : चतरा के सीआरपीएफ 190 बटालियन कैंप में बुधवार की सुबह एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जवान का नाम कैलाश चंद मेहरा था. वह मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला के लोहड़ी गांव का रहने वाला था. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी शिवप्रकाश कुमार कैंप पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया.

जहां सीओ अनिल कुमार व पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार पाल की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किया गया. इसके बाद शव को सीआरपीएफ कैंप लाया गया और शोक सभा का आयोजन किया गया. फिलहाल पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की. खबर लिखे जाने तक शव को रांची भेजा गया है. जहां उनके शव को ट्रेन से उसके गृह नगर भेजा जाएगा. सीआरपीएफ के अधिकारियों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है.

Also Read: झारखंड : चतरा में टीएसपीसी उग्रवादियों का तांडव, दो पोकलेन फूंके, मुंशी-मजदूरों को पीटा

जानकारी के अनुसार जवान कैलाश चंद मेहरा ने अपने साथियों के साथ सुबह नाश्ता किया. इसके बाद अपने कमरे में चले गये. जहां फांसी लगाकर उन्होंने अपनी जान दे दी. जब लंबे समय तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसके साथी जवान उनके कमरे पहुंचे. इसके बाद उनके साथियों ने खड़की से झांक देखा वह फांसी के फंदे से झूल रहा था. इसके बाद इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गयी. मालूम हो कि कुछ माह पूर्व राजपुर थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ कैंप में एक अन्य जवान ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की थी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola