निर्धारित मार्ग से जुलूस निकालने के दिये निर्देश

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
निर्धारित मार्ग से जुलूस निकालने के दिये निर्देश

सीओ अनंत साइनम विश्वकर्मा व थाना प्रभारी कुमार गौतम ने शनिवार को कई गांवों का दौरा किया.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सीओ अनंत साइनम विश्वकर्मा व थाना प्रभारी कुमार गौतम ने शनिवार को कई गांवों का दौरा किया. इस दौरान कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में तय समय पर निर्धारित रूट से जुलूस निकालने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही रविवार को आयोजित होनेवाले पारंपरिक मुहर्रम मेला की तैयारियों की जानकारी ली. मुहर्रम जुलूस व मेले से जुड़े सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की. सीओ व थाना प्रभारी ने शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने की अपील की. मौके पर एएसआइ रंजय कुमार सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक पप्पू कुमार यादव, नेसार अली, अब्दुर्रहमान, जमाल मियां, हाशिम मियां समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola