जुलूस में तलवार से हमला कर घायल किया

रामनवमी की महाष्टमी पर शनिवार रात निकली जुलूस में एक युवक ने तलवार से चुड़ीहार मुहल्ला निवासी अविनाश कुमार (पिता दिलीप चौधरी) की गर्दन पर वार कर घायल कर दिया.
चतरा. रामनवमी की महाष्टमी पर शनिवार रात निकली जुलूस में एक युवक ने तलवार से चुड़ीहार मुहल्ला निवासी अविनाश कुमार (पिता दिलीप चौधरी) की गर्दन पर वार कर घायल कर दिया. उसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया. इस संबंध में अविनाश ने सदर थाना में अव्वल मुहल्ला निवासी अभिमन्यु यादव उर्फ डीएम यादव पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. अविनाश ने बताया कि रात में अव्वल मुहल्ला का जुलूस देखने गया था. इस दौरान डीएम यादव ने तलवार से गर्दन पर वार कर दिया गया, जिससे खून बहने लगा. जुलूस में शामिल लोगों ने तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां कई टांके लगे. वहीं डीएम यादव ने कहा कि नाचने के दौरान गलती से गर्दन पर तलवार लग गया. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि अविनाश के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बैरियर से टकरा कर बाइक सवार घायल
गिद्धौर. थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव समीप रविवार को पुलिस द्वारा लगाये गये बैरियर से टकरा कर बाइक सवार पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के मेराल गांव निवासी झमन गंझू घायल हो गया. वह हजारीबाग से चतरा की ओर आ रहा था. इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर बैरियर से टकरा गयी. एएसआइ ने घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र भेजा. साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दी.दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
चतरा. सदर थाना क्षेत्र के आरा पंचायत के अहुरी गांव में शनिवार देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये. घायलों में पहला पक्ष के महेंद्र यादव, उसकी पत्नी हेमंती देवी, विजय यादव के अलावा दूसरे पक्ष के कई लोग शामिल है. सदर अस्पताल में घायलों का इलाज हुआ. मारपीट में घायल हेमंती देवी ने बताया कि गांव में रामनवमी महाष्टमी का जुलूस निकला हुआ था, जिसमें बेटा अजीत कुमार गया था. नाचने के दौरान उसके ऊपर लकड़ी गिरा दिया गया, जिससे वह गिर गया. वहां पहुंचने पर तू तू मैं मैं हुई. दूसरे पक्ष के चुलेशर यादव, प्रकाश यादव, रघुनी यादव, मोहन यादव ने लाठी-डंडे और टांगी से वार कर घायल कर दिया. दोनों पक्षों ने सदर थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




