करमा मोड़ के पास डेयरी सेंटर का उदघाटन

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 06 Nov 2025 8:23 PM

विज्ञापन

प्रखंड के करमा मोड़ में गुरुवार को डेयरी दुग्ध संग्रह सेंटर का उदघाटन हुआ.

विज्ञापन

कान्हाचटी. प्रखंड के करमा मोड़ में गुरुवार को डेयरी दुग्ध संग्रह सेंटर का उदघाटन हुआ. उदघाटन तुलबुल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जयनंदन भारती, पूर्व जिप प्रत्याशी रामेश्वर यादव,पंसस राजेंद्र यादव,समाज सेवी योगेश्वर सिंह, शिक्षक फुलेश्वर सिंह, चेतना भारती जिलध्यक्ष रेशमी यादव समेत उपस्थित लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. संचालक नॉर्मल यादव ने बताया कि सेंटर में क्षेत्र में उत्पादित दूध का क्रय किया जायेगा. दूध का क्रय मापक यत्र के द्वारा दूध मापी कर रेट का निर्धारण किया जायेगा. ग्राहक को अपना दूध बेचने के लिए सेंटर में रजिस्ट्रेशन कराना होगा. प्रत्येक ग्राहक को प्रत्येक 15 दिनों में राशि का भुगतान ग्राहक के खाते में लिया जायेगा. बताया कि सात नवंबर से दूध की खरीदारी की जायेगी. मौके पर राजद नेता चंद्रदेव शर्मा, प्रभु यादव, सुधीर सिंह,महावीर मंडल, रामबृक्ष पासवान, केदार साव, विजय यादव, प्रभु यादव, ईश्वर यादव, निर्मल यादव, अशोक यादव, शशिरंजन यादव, बसंत प्रजापति, रौशन कुमार, श्यामदेव यादव, अरुण यादव, समेत बड़ी संख्या लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola