शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लायें : डीसी

Updated:
विज्ञापन
शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लायें : डीसी

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के परीक्षा परिणामों की समीक्षा

विज्ञापन

: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के परीक्षा परिणामों की समीक्षा चतरा. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालयों के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने विद्यालयवार परीक्षा परिणामों का प्रस्तुतीकरण किया. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गयी है. ऐसे में विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना सभी संबंधित पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.उन्होंने आगामी मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अभी से ठोस कार्ययोजना तैयार करने तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. साथ ही बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए नियमित मॉनिटरिंग और आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया. बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार सहित शिक्षा विभाग के कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola