आपत्तिजनक पोस्ट किया, तो होगी कार्रवाई

होली और रमजान को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता उपायुक्त रमेश घोलप ने की. मौके पर उपायुक्त ने होली का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने की अपील की.
चतरा. होली और रमजान को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता उपायुक्त रमेश घोलप ने की. मौके पर उपायुक्त ने होली का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. साथ ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली और रमजान संपन्न कराने में सहयोग करने की बात कही. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करनेवालों पर कार्रवाई की जायेगी. जिला प्रशासन की नजर सोशल मीडिया पर रहेगी. होली के दौरान डीजे पर अश्लील गाना बजाना प्रतिबंधित रहेगा. उपायुक्त ने विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं, पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. साथ ही उत्पाद विभाग को समन्वय स्थापित कर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापामारी अभियान चला कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं प्रशिक्षु एएसपी रित्विक श्रीवास्तव ने कहा कि कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिले तो प्रशासन को तुरंत जानकारी दें. उन्होंने थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने व पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही गश्त बढ़ाने और धारा 107 के तहत कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था नियंत्रण को लिए पर्याप्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात रहेंगे. बैठक में एसी अरविंद कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर अलका कुमारी, चतरा एसडीओ जहुर आलम, चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन, सिमरिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार, टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, डीटीओ इंदर कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




