ग्रामसभा के बगैर कंपनी ने कोई भी कार्य किया, तो उग्र आंदोलन

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 09 Nov 2025 8:09 PM

विज्ञापन

आम्रपाली कोल परियोजना के कुमडांग कला बालाटांड़ में ग्रामीणों की बैठक हुई.

विज्ञापन

टंडवा. आम्रपाली कोल परियोजना के कुमडांग कला बालाटांड़ में ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता सीसीएल के सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह ने की, संचालन गणेश प्रसाद ने किया. बैठक में तीसरे फेज का खनन का टेंडर लेने वाली एनसीसी के आम्रपाली में खनन कार्य शुरू करने पर चर्चा की गयी. इसमें निर्णय लिया गया कि जब तक कंपनी व सीसीएल प्रबंधन ग्रामीणों के साथ बैठकर वार्ता कर सभी समस्याओं का समाधान नहीं करती, कार्य नहीं होने दिया जायेगा. कुमडांग कला में ग्रामसभा नहीं की गयी. सीसीएल जब तक ग्रामसभा नहीं करती है, कोई कार्य नहीं करने दिया जायेगा. यहां तक कि वन भूमि की अनापत्ति के लिए भी ग्रामसभा नही करायी गयी है. ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्या के समाधान को लेकर पुनर्वास पुनर्स्थापना समिति का गठन हो. सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि ग्रामीणों की बातों को दरकिनार कर कंपनी को कोई कार्य नही करने दिया जायेगा. मौके पर अमलेश दास, सुरेश प्रसाद, रंजीत ओझा, बिनोद ठाकुर, दीपक दास, अरविंद ओझा, मनु भुइयां, राजेंद्र भुइयां, ईश्वरी प्रजापति, मोहन यादव समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola