दो बिरहोर परिवारों के लिए आवास निर्माण कार्य शुरू

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :08 May 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
दो बिरहोर परिवारों के लिए आवास निर्माण कार्य शुरू

दो-दो लाख की लागत से प्रधानमंत्री जन मन योजना से निर्माण कार्य किया जाना है.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड के जपुआ गांव में निवास करने वाले दो बिरहोर परिवारों को आवास मुहैया कराया जायेगा, जिसमें राजेश बिरहोर व मुनिया बिरहोरिन शामिल हैं. गुरुवार को आवास निर्माण कार्य प्रभारी पंचायत सचिव दिगंगर पांडेय के नेतृत्व में आवास निर्माण कार्य शुरू किया गया. प्रभारी पंचायत सचिव ने बताया कि दो-दो लाख की लागत से प्रधानमंत्री जन मन योजना से निर्माण कार्य किया जाना है. मौके पर बिरहोर परिवार के साथ साथ अन्य उपस्थित थे.

मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर जागरूकता जरूरी

प्रतापपुर. मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर लोगों को खुद जागरूक होना होगा और दूसरों को भी जागरूक करना होगा. इसे लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ समाजसेवी व बुद्धिजीवियों को आगे आना होगा. ये बातें प्रखंड के बभने स्थित आवास में गुरुवार को जनविकास केंद्र हजारीबाग के एनीमेटर नरेश भारती ने प्रेस वार्ता कर कही. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम मानव तस्करी की जा रही है. तस्कर गरीब व अशिक्षित लोगों को पैसे का प्रलोभन देकर अपने जाल मेंं फंसाते हैं, फिर नाबालिग लड़का-लड़कियों की तस्करी करते हैं. कम उम्र की लड़कियों को बाहर ले जाकर उनकी शादी करा दी जाती है, जहां उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसे लेकर संस्था लगातार जागरूकता अभियान चला रही है. मौके पर सिद्धार्थ बांदरा, सत्येंद्र प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola