छत के ऊपर लटक रहे हाई टेंशन तार से दुर्घटना की आशंका
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 06 Nov 2025 8:27 PM
जोरीखुर्द के गया-चतरा मार्ग पर स्थित अशोक वेल्डिंग वर्कशॉप के छत के ऊपर से हाई टेंशन तार लटक रहा है.
जोरी. जोरीखुर्द के गया-चतरा मार्ग पर स्थित अशोक वेल्डिंग वर्कशॉप के छत के ऊपर से हाई टेंशन तार लटक रहा है. विद्युत प्रवाहित बिजली तार लटकने से खतरा बना रहता है. 28 अक्तूबर को जोरीखुर्द निवासी सरजुन भारती का पुत्र सागर कुमार विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से घायल हो गया था. संचालक अशोक विश्वकर्मा ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को आवेदन देकर बिजली पोल को सीधा करने की मांग की है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है. बिजली का तार छत पर लटकने से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है. इधर, विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं थी. शीघ्र बिजली पोल को ठीक करा दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










