ePaper

तेज रफ्तार बाइक ने डीलर को मारी टक्कर, मौत

Updated at : 09 May 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक ने डीलर को मारी टक्कर, मौत

बाइक उन्हें घसीटता हुआ करीब 100 मीटर दूर तक ले गया.

विज्ञापन

चतरा. सदर थाना क्षेत्र के बाबा घाट पुल के समीप बाइक की चपेट में आने से डीलर नंदकिशोर पासवान (60) की मौत हो गयी. वे बाबा घाट मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष भी थे. जानकारी के अनुसार, वे शाम को टहल रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद डीलर का एक पैर बाइक के चक्के में फंस गया. इसी क्रम में बाइक उन्हें घसीटता हुआ करीब 100 मीटर दूर तक ले गया. गंभीर चोट लगने से उनकी मौत मौके पर ही हो गयी. पुलिस ने शुक्रवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. घटना से क्षेत्र के लोग काफी मर्माहत हैं. शोक सभा की गयी, जिसमें विधायक जनार्दन पासवान, देवरिया मुखिया कृष्णकांत दुबे, डीलर अशोक पासवान समेत कई लोगों ने दुख व्यक्त किया. साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी.

राजकीयकृत मवि डाड़ी में जागरूकता कार्यक्रम

सिमरिया. प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय डाड़ी में पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुखिया अनिता देवी, फाउंडेशन के लीडर अक्षय सिंह व विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे. मुखिया ने कहा कि पंचायत के सभी पांच विद्यालयों में शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन होगा. कोई भी बच्चा स्कूल से वंचित नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि शिक्षक, अभिभावक व पंचायत की टीम मिल कर इस लक्ष्य को पूरा करेगी. मुखिया ने कहा कि इसे लेकर अभियान चलाया जायेगा. अभियान के तहत घर-घर जाकर छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जायेगा. बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. ड्रॉप आउट बच्चों को मुख्यधारा में लाया जायेगा. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि गोपाल महतो, अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola