मां ने दी किडनी, फिर भी जिंदगी की जंग हार गया पुत्र

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
मां ने दी किडनी, फिर भी जिंदगी की जंग हार गया पुत्र

पुत्र की जान बचाने के लिये एक मां ने अपनी किडनी देकर पुत्र की बचाने की कोशिश की. लेकिन, बीमार पुत्र जिंदगी की जंग हार गया.

विज्ञापन

मयूरहंड. पुत्र की जान बचाने के लिये एक मां ने अपनी किडनी देकर पुत्र की बचाने की कोशिश की. लेकिन, बीमार पुत्र जिंदगी की जंग हार गया. घटना चोरहा गांव की है. केशर राणा का 37 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार राणा किडनी रोग से पीड़ित था. उसकी दोनों किडनियां खराब थी. उसकी मां कंचन देवी ने आठ साल पहले वर्ष 2017 में अपनी एक किडनी पुत्र को देकर जान बचायी थी. पुत्र स्वस्थ हो चुका था, लेकिन एक माह पूर्व उसकी स्थिति बिगड़ गयी. उसके बाद उसे रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को युवक का निधन हो गया. युवक की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है. युवक का शव गांव जैसे ही लाया गया, परिवार में कोहराम मच गया. पूरे गांव में मातम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola