भागवत कथा सुनने वालों से भगवान भी प्रेम करते हैं : देवी गौरी

Updated:
विज्ञापन
भागवत कथा सुनने वालों से भगवान भी प्रेम करते हैं : देवी गौरी

नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्रचंडी महायज्ञ

विज्ञापन

: नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्रचंडी महायज्ञ पत्थलगड्डा. नावाडीह बाजोबार स्थित मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री अष्टभुजी दुर्गा माता, शिव, हनुमत, विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्रचंडी महायज्ञ के दौरान प्रवचन सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है. कथा वाचिका देवी गौरी प्रिया ने मंगलवार को प्रवचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन किया. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लेकर कई बाल लीलाएं की. कई राक्षसों को मार कर मानव का कल्याण किया. उन्होंने कहा कि कथा का मूल मंत्र सदाचार है, जो इसे अपना लेता है, समाज उन्हें सम्मानित करता है. ऐसे व्यक्ति से भगवान भी प्रेम करते हैं. भागवत कथा में भक्ति ज्ञान व राजनीतिक ज्ञान भी मिलता है. महायज्ञ के छठे दिन यज्ञाचार्य अमित उपाध्याय द्वारा वेदी पूजन, मिष्ठानाध्विास, फलाधिवास, संध्या आरती की गयी. यज्ञ को सफल बनाने में मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य व ग्रामीण लगे हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola