बाइक दुर्घटना में घायल युवती की रांची रिम्स में मौत

Updated:
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में घायल युवती की रांची रिम्स में मौत

दहेज में बाइक देने को लेकर संजू कुमारी भाई अनिल दास के साथ बिहार के डुमरिया गयी थी

विज्ञापन

: जो बाइक दहेज में देनी थी, वही बाइक बनी मौत का कारण : मृतका संजू कुमारी की छह मई को होने वाली थी शादी प्रतापपुर. बाइक दुर्घटना में घायल बरूरा पंचायत के फगुआ गांव निवासी संजू कुमारी (19) अर्जुन दास की मौत शुक्रवार की सुबह रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी. शाम को शव को गांव लाया गया. शव देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. उन्हें राेता-बिलखता देख वहां मौजूद लोगों की आंखे नम हो गयी. संजू कुमारी की शादी छह मई को होने वाली थी. शादी से पहले ही उसकी मौत हो गयी. घर में शादी की तैयारी चल रही थी. दहेज में बाइक देने को लेकर संजू कुमारी भाई अनिल दास के साथ बिहार के डुमरिया गयी थी, जहां से बाइक खरीद कर वापस घर आ रही थी. इस दौरान भरही में एक वाहन से साइड लेने में बाइक अनियंत्रित हो गयी और बाइक पर बैठी संजू गिर गयी. उसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद शादी का माहौल गम में बदल गया गया. गांव के अरविंद कुमार ने कहा कि मृतका के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है. घर वाले जैसे-तैसे कर्ज लेकर संजू की शादी कर रहे थे. डोली से पहले उठी अर्थी, सदमे में परिवार : मृतका संजू कुमारी की शादी छह मई को होने वाली थी, इसे लेकर घर में शादी का माहौल था. उसकी शादी बिहार के डुमरिया के बिजुआ गांव में मंटू दास के साथ होनी थी. लेकिन शादी से पहले संजू कुमारी की अर्थी उठ गयी. घटना से पूरे परिवार के लोग सदमे में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola