शव मिलने के मामले में एफएसएल टीम व डॉग स्क्वायड ने की जांच

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 08 Mar 2026 8:29 PM

विज्ञापन

घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की

विज्ञापन

: घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की चतरा. सदर प्रखंड के बीआरसी कार्यालय के समीप अनिश कुमार सिंह (28) का शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. रविवार को रांची से एफएसएल टीम व हजारीबाग से डॉग स्क्वायड चतरा पहुंची़ घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की. विभिन्न प्रकार के सैंपल भी एकत्रित किये. इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जायेगा, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके. एसडीपीओ संदीप सुमन ने कहा कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है. संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामला का खुलासा किया जायेगा. मालूम हो कि पांच दिनों से लापता जयशंकर नगर सजना गांव निवासी अनिश का शव शनिवार दोपहर बीआरसी कार्यालय के समीप से मिला था. सदर अस्पताल चतरा में फोरेंसिक टीम नहीं रहने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा गया था. रविवार को हजारीबाग में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन पैतृक गांव टंडवा थाना क्षेत्र के रोल ले गयेए जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया. संदेह के घेरे में परिवार के लोग: जांच के दौरान डॉग स्क्वायड को मृतक के घर तक ले जाया गया, जहां स्क्वायड डॉग घर के इर्द गिर्द घूमता रहा, जिससे मृतक के परिवार के लोग संदेह के घेरे में हैं. हालांकि पुलिस मामले की कई पहलुओं पर जांच कर रही है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola