अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज

Published by : VIKASH NATH Updated At : 08 Oct 2025 8:13 PM

विज्ञापन

खनन निरीक्षक राजेश हांसदा ने बुधवार को अवैध बालू उठाव व परिवहन के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया

विज्ञापन

चतरा. खनन निरीक्षक राजेश हांसदा ने बुधवार को अवैध बालू उठाव व परिवहन के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान ऊंटा मोड़ के समीप से अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया. सभी वाहनों को सदर थाना लाया गया. साथ ही ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. सभी जब्त ट्रैक्टर गिद्धौर थाना क्षेत्र के तरी घटेरी के बताये जा रहे हैं. खनन निरीक्षक ने कहा कि अवैध खनिजों के उठाव, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. किसी भी सूरत में अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. एक साथ चार ट्रैक्टरो को पकड़े जाने के बाद अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा है. मॉब लिंचिंग के विरोध में किया प्रदर्शन चतरा. एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शन यूपी के रायबरेली में दलित युवक हरिओम की मॉब लिंचिंग के विरोध में किया गया. जिसका नेतृत्व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हर्षित चित्रांश ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर यूपी सरकार का विरोध किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह घटना भाजपा की बहुजन विरोधी मानसिकता को उजागर करती है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. उन्होंने यूपी सरकार से मॉब लिंचिंग की घटना पर रोक लगाने की मांग की. मौके पर जिला उपाध्यक्ष लोकेश यादव, महासचिव अनुज कुमार, शशि कुमार, विक्की भोगता, नगर अध्यक्ष चिंटू कुमार, जिला सचिव धीरज कुमार, विकास राणा समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola